फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पीएम आवास योजना में की अनियमितता की शिकायत, फाइलें लंबित

विज्ञापन
फोटो-13-पीएम आवास योजना की शिकायत लेकर पहुंची गोपालपुर की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
खागा। नगर पंचायत खागा के वार्ड नंबर पांच विवेकानंद नगर की महिलाओं ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितताओं की शिकायत दर्ज कराई। महिलाओं का आरोप है कि लालच के कारण लेखपाल और अन्य संबंधित अधिकारी आवासीय फाइलों को आगे नहीं बढ़ा रहे। इससे फाइलें नगर पंचायत में लंबित पड़ी हैं।
विज्ञापन

वार्ड नंबर पांच विवेकानंद नगर गोपालपुर निवासी ज्ञान सिंह, शिवपूजन समेत कई परिवारों की महिलाएं शनिवार को समाधान दिवस में पहुंचीं। उन्होंने कहा कि योजना में अपात्रों को आवास मिल रहे हैं। पात्र लाभार्थियों को दरकिनार किया जा रहा है। इसी तरह वार्ड छह सरदार भगत सिंह नगर और अन्य वार्डों में भी योग्य परिवार सरकारी योजनाओं से वंचित हैं।
महिलाओं ने लंबित आवासीय फाइलों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। एसडीएम अभिनीत कुमार ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश नगर पंचायत को दिए हैं।

चक मार्ग पर कब्जा कर निर्माण शुरू
तहसील क्षेत्र के ऐरायां सादात निवासी किशोर ने शिकायत में बताया कि गांव में आबादी के किनारे चक मार्ग बना है। इससे गांव के लोग आते-जाते हैं। इस चक मार्ग पर दो भाइयों ने कब्जा कर लिया है और निर्माण शुरू कर दिया है। अगर निर्माण बंद नहीं हुआ तो रास्ता बंद हो जाएगा। इससे विवाद की आशंका है।

फोटो-13-पीएम आवास योजना की शिकायत लेकर पहुंची गोपालपुर की महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें