फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सहकारी समिति के गोदाम में ताला लगाने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू। थाना क्षेत्र के पौली गांव में सहकारी समिति के गोदाम में दबंगों की ओर से ताला लगाने का आरोप लगाकर समिति के सचिव लक्ष्मीकांत दीक्षित ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। सचिव ने बताया कि वे सहकारी समिति के माध्यम से खाद की बिक्री का कार्य करते हैं।
विज्ञापन


सुबह करीब 11 बजे गांव के वसिलद्दीन, भतीजे के साथ सहकारी समिति पहुंचे और यूरिया बिक्री के कैशमेमो को छीनते हुए अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने गोदाम की चाबी छीन ली और गोदाम में ताला डाल दिया। गोदाम के अंदर डीएपी की 10 बोरी और यूरिया की 120 बोरी बिक्री के लिए रखी हुई है।



शिकायतकर्ता ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि खाद बिक्री को लेकर सचिव और कुछ किसानों के बीच विवाद हुआ था। मौके पर जाकर जांच की गई। इसमें गोदाम पर ताला नहीं पाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें