फतेहपुर। राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पुरस्कृत किया गया। छात्रा समरीन पहले स्थान पर रहीं, इनको लैपटाप मिला। दूसरे स्थान पर छात्र रामचंद्र रहे इनको मोबाइल और तीसरे स्थान पाने वाली छात्रा सीमा को पुरस्कार में टैबलेट दिया गया। इसके पहले छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
राजीव गांधी ज्ञान प्रतियोगिता के 100 विजेता प्रतिभागियों को पार्टी कार्यालय में पुरस्कृत किया गया। प्रदेश सचिव हनुमंत विश्वकर्मा ने पुरस्कार देकर उत्साह बढ़ाया। जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने बताया कि 100 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बैग, काफी मग, घड़ियां दी गई हैं। प्रतियोगिता का यह दूसरा साल रहा है।
इस मौके पर देवेंद्र सिंह गौतम, प्रिंस रियासत अली, अभिमन्यु सिंह, मोहसिन खान, हेमलता पटेल, दूरबीन सिंह यादव, राजेंद्र लोधी, श्रवण गौड़, नरेंद्र सिंह रिक्की, मनोज घायल, संतोष कुमारी शुक्ला, सुरेशचंद गुप्ता, मिस्बाह उल हक, सुधाकर अवस्थी, राजीव लोचन निषाद, कल्याण सिंह, शिवाकांत तिवारी, डॉ. अतुल पासवान, वीरेंद्र सिंह चौहान, चंद्रप्रकाश लोधी, पंकज सिंह गौतम, मोहम्मद आलम, विजयकरण लोधी, विकास मिश्र, उदित अवस्थी, आकाश शुक्ल, विवेक मिश्र, शिक्षा सिंह गौतम, चंदन सोनकर, कैलाश अवस्थी, शेख जफर, सुनील तिवारी, निखित द्विवेदी, फिरोज खान, मोहम्मद सरताज, संदीप साहू, धीरेंद्र तिवारी मौजूद रहे।