फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: फसल नुकसान का मिलेगा मुआवजा, 72 घंटे में दर्ज कराएं शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मौसम की मार झेल रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर है। लगातार बारिश और तेज हवा से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई अब बीमा कंपनी करेगी। इसके लिए किसानों को नुकसान के 72 घंटे के भीतर बीमा कंपनी यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस लिमिटेड को सूचना देनी होगी।
विज्ञापन

इस योजना में जिले में रबी मौसम की गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर, लाही-सरसों और आलू फसलें शामिल हैं। बीमा योजना में सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि, भूस्खलन, तूफान, चक्रवात, जलभराव और बिजली से आग सहित अन्य प्राकृतिक जोखिमों से होने वाले नुकसान को कवर किया गया है। फसल कटाई के बाद खेत में सुखाने के लिए रखी गई फसल को भी ओलावृष्टि, बेमौसम वर्षा से होने वाले नुकसान में शामिल किया गया है।
उप कृषि निदेशक सतेंद्र सिंह ने बताया कि हाल के दिनों में तेज हवा और अत्यधिक वर्षा से फसलों को नुकसान हुआ है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे 72 घंटे के भीतर बीमा कंपनी की हेल्पलाइन 14447 या फसल बीमा कार्यालय एवं उप कृषि निदेशक कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय पर क्षतिपूर्ति मिल सके। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें