फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बिंदकी में जाम से राहगीर परेशान, तीन घंटे तक रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
फोटो-01-फतेहपुर: बिंदकी चौराहे पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
बिंदकी। कस्बे में जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। प्रमुख मार्गों और चौराहों पर रोजाना आठ से 10 बार यातायात बाधित हो रहा है। बृहस्पतिवार को गांधी चौराहे पर तहसील रोड, महरहा रोड और चौडगरा रोड की ओर करीब 300 मीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं।
विज्ञापन

आधे घंटे से अधिक समय तक वाहन फंसे रहे। दिनभर अलग-अलग समय पर लगे जाम के चलते लोगों को करीब तीन घंटे तक परेशानी उठानी पड़ी। जाम की मुख्य वजह भारी वाहनों का बाईपास से गुजरने के बजाय कस्बे के भीतर प्रवेश करना रही।
एक साथ कई बड़े वाहनों के प्रमुख मार्गों पर पहुंचने से यातायात का दबाव बढ़ गया। इस दौरान एंबुलेंस, स्कूली वाहन और रोडवेज बसें भी जाम में फंसी रहीं। इससे मरीजों, विद्यार्थियों और यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गांधी चौराहे पर जाम के दौरान काफी देर तक कोई पुलिसकर्मी यातायात सुचारु कराने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

सीओ प्रयांक जैन ने बताया कि बाईपास पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। अंबेडकर चौराहे पर भी यातायात पुलिस और अन्य पुलिसकर्मी पिकेट ड्यूटी करते हैं। जाम की सूचना मिलते ही यातायात सुचारु कराया जाता है।

फोटो-01-फतेहपुर: बिंदकी चौराहे पर जाम में फंसे वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें