फोटो-25-फतेहपुर: थरियांव से असोथर जर्जर मार्ग से निकलते वाहन। संवाद
थरियांव। ओवरलोड डंपरों और भारी वाहनों के लगातार आवागमन से थरियांव से असोथर मार्ग जर्जर हो गया है। जगह-जगह गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों को आवागमन में मुश्किल हो रही है।
पानी भरा होने के कारण वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। सड़क खराब होने से दोपहिया वाहन चालक अक्सर चोटिल होते हैं। भारी वाहनों से कीचड़ फैलने के कारण पैदल चलने वाले भी परेशान हैं।
ग्रामीण गुड्डू सिंह, राकेश लोधी, अनिल, बब्लू मोदनवाल और सुनील लोधी ने सड़क मरम्मत व ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही लोगों का कहना है कि सड़क पर घरों का गंदा पानी भरा रहता है। इससे भी समस्या होती है।
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता गोविंद यादव ने बताया कि मार्ग निर्माण का प्रस्ताव जल्द भेजा जाएगा। बजट स्वीकृत होते ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
फोटो-25-फतेहपुर: थरियांव से असोथर जर्जर मार्ग से निकलते वाहन। संवाद