खखरेरू। ब्लैकमेल कर एक साल से शारीरिक शोषण करने वाले युवक ने रुपयों की मांग पूरी नहीं होने पर महिला का वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि एक साल पहले खंतवा गांव के नसीम अहमद उर्फ गोलू ने पति को नौकरी के लिए विदेश भिजवाया था। पति के बाद जाने के बाद उसे फोन कर परेशान करने लगा। करीब एक माह बीतने के बाद सास व ससुर के घर में नहीं होने पर नसीम बाउंड्री फांदकर पहुंचा। तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। उसका वीडियो भी बना लिया। शिकायत पर उसे और पति को मार डालने की धमकी दी। उसे ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग करने लगा। अकसर शारीरिक शोषण करता। उससे करीब 78 हजार रुपये ले जा चुका है। उसके साथ नौ जनवरी रात वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद 14 जनवरी की शाम छह बजे सोशल मीडिया पर उसका अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। उसने फोन पर वीडियो वायरल के बारे में पूछताछ की। उसने शिकायत पर जेल से छूटकर आने पर हत्या की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक बीएल प्रसाद ने बताया कि महिला का वीडियो वायरल हुआ है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।