फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ठंड का कहर जारी, एक की मौत,

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सहिली। मलवां थाना कोतवाली क्षेत्र के सहिली गांव निवासी शिव प्रकाश (40) मजदूरी करता था। वह बुधवार को मजदूरी करके शाम चार बजे घर लौटा। उसके पेट में अचानक दर्द होने लगा। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। पत्नी शिमला ने बताया कि ठंड से पेट दर्द करने लगा और उनकी मौत हो गई। शिव प्रकाश के 4 बच्चे हैं। बड़े बेटा अनुरुध (15), दूसरी बेटी अनुराधा (12), तीसरा बेटा अरुण (10) और चौथा बेटा रूपेन्द्र (8) है। वह परिजनों का मजदूरी करके पालन पोषण करता था। उसकी मौत के बाद घर में रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया। परिजन गुरुवार को अंतिम संस्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें