खागा। सीएचसी हरदो में शनिवार सुबह सीएमओ डॉ. उदयभान सिंह ने निरीक्षण किया। यहां डॉक्टर समेत 11 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए।
शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सीएमओ के साथ एसीएमओ डॉ. पीके सिंह सीएचसी पहुंचे। उन्होंने ओपीडी का निरीक्षण किया। यहां मरीज देख रहे डॉ. जितेंद्र सिंह के कक्ष में लगे एक्स-रे इल्यूमिनेटर में कचरा और पास में लोहे की रॉड रखी देख नाराजगी जताई।
इसके बाद उन्होंने दवा वितरण कक्ष, इंजेक्शन कक्ष, प्रयोगशाला, एक्स-रे कक्ष, दंत चिकित्सा कक्ष और जनरल वार्ड का निरीक्षण किया। प्रयोगशाला, एक्स-रे कक्ष और शौचालय में गंदगी मिलने पर उन्होंने फटकार लगाई।
निरीक्षण के दौरान डॉ. मुश्ताक अहमद, डॉ. पुष्पा सिंह, प्रभूनाथ सिंह एनएमएस, अमित कुमार मिश्रा एचईओ, प्रतिमा शाक्य कनिष्ठ सहायक, शकीला बानो एलएचवी, ऐश्वर्या श्रीवास्तव बीपीएम, जैवेश कुमार डीईओ, नीरज कुमार वीईओ, मोहम्मद इमरान खान डीईओ और उमेश कुमार (ब्लॉक लेखा प्रबंधक) अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने बताया कि सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।