फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सीएमओ ने नहीं मानी डिप्टी सीएमओ की रिपोर्ट

Tue, 27 Feb 2024 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-अब चार सदस्यीय कमेटी से जांच के दिए आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। सीएमओ ने डिप्टी सीएमओं की जांच रिपोर्ट नहीं मानी और जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया। अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश महामंत्री मनोज त्रिवेदी ने मदन मोहन नेत्र चिकित्सालय में तैनात डॉ. शैलेंद्र पटेल की निजी प्रैक्टिस की शिकायत की थी। इसकी जांच डिप्टी सीएमओ डॉ. सुरेश ने की थी।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने खागा सीएचसी से नेत्रसर्जन को हटाकर उसे मदनमोहन नेत्र चिकित्सालय में संबद्ध किया था। आरोप है कि डॉ. शैलेंद्र सरकारी अस्पताल के मरीजों का प्राइवेट फीस लेकर देखने के लिए प्रेरित करते हैं। इसकी जांच सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ से कराई थी। जांच में डॅा. शैलेंद्र पर लगे आरोप की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस जांच को अमान्य करते हुई सीएमओ ने डीएम से मजेस्टट्रेटियल जांच कराने के आदेश जारी कराया था। सीएमओ ने जांच कमेटी गठित कर दी है। सीएमओ ने बताया कि डीएम ने चार सदस्यीय कमेटी से जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए कमेटी गठित कर दी गई है।
........................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें