फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ई-रिक्शों की भरमार, चलना हुआ दुश्वार

Tue, 27 Feb 2024 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-12-जिला अस्पताल के सामने से निकलते ई रिक्शे। संवाद
विज्ञापन

फोटो-13-बाकरगंज में आड़े तिरछे खड़े ई रिक्शे। संवाद
-शहर में जाम के कारक बने हैं 3051 ई-रिक्शे, रूट निर्धारण न होने से करते मनमानी
- सवारियों को बैठाने के लिए सड़क को ही बना लिया स्टैंड, पुलिस भी मूकदर्शक
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। शहर में ई रिक्शों की भरमार से चलना दुश्वार हो गया है। रिक्शों का रूट निर्धारित न होने के कारण हर मार्ग पर बड़ी संख्या में आड़े-तिरछे खड़े होकर सवारी भरते हैं या रोड पर ही स्टैंड बना लेते हैं। इससे हर प्रमुख रोड पर ई-रिक्शों की वजह से जाम लग जाता है। अन्य शहरों की तरह यहां भी रूट निर्धारण करके काफी हद तक जाम से निजात दिलाई जा सकती है, लेकिन प्रशासन के अब तक प्रयास सिर्फ कागज तक ही सीमित हैं।
जिलेभर कुल 3051 पंजीकृत ई-रिक्शे हैं। वहीं इससे तीन गुना रिक्शा सिर्फ शहर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इनके संचालन का कोई मानक और न ही कोई रूट तय है। इस वजह से खासतौर पर ज्वालागंज, बाकरगंज, जिला अस्पताल, पत्थरकटा, पटेल नगर चौक, रेलवे स्टेशन, वर्मा चौराहा, आईटीआई रोड पर अनगिनत ई-रिक्शा सुबह से देर शाम तक सड़कों पर दिखते हैं।
विज्ञापन

यह मनमर्जी से सड़क पर ही रोककर सवारी का इंतजार करते हैं। वहीं सवारी बैठाने की होड़ में आगे-पीछे करते हुए आड़े-तिरछे ई-रिक्शा लगा देते हैं। इसमें कई बार सवारी व राहगीरों से नोकझोंक भी हो जाती है। अचानक रिक्शा रोकने पर वाहन टकरा भी जाते हैं।
जीटी रोड व पटेल नगर से लेकर वर्मा चौराहा तक दो से तीन लेन में रिक्शा एक-दूसरे को पछड़ाने की होड़ में कई बार दुर्घटना भी कर चुके हैं। इनसे राहगीरों को हर दिन दो चार होना पड़ रहा है, लेकिन प्रशासन की ठोस तैयारी नहीं होने के कारण यातायात सुगम बनाने के सारे प्रयास अब तक बेकार साबित हुए हैं। यातायात प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि समय-समय पर ई रिक्शों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। अभिलेख न दिखा पाने पर ई रिक्शे सीज कर दिए जाते हैं।
बाक्स
ये हैं प्रमुख मार्ग
- स्टेशन से कचहरी होते हुए अस्पताल रोड। कोतवाली से ज्वालागंज बस स्टैंड होते हुए अस्ती रोड। स्टेशन से वर्मा चौराहा होते हुए ज्वालागंज। ज्वालागंज से राधानगर होते हुए अंदौली पुलिया तक। ज्वालागंज बस स्टैंड से लखनऊ बाईपास। ज्वालागंज से बाकरगंज होते हुए जिला अस्पताल से नउवाबाग।
.......................
फोटो-16-शेखर
पक्का तालाब निवासी शेखर का कहना है कि ई रिक्शे सड़कों पर आड़ा तिरछे दौडऩे से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। चालक सवारियों को जबरन बैठाने के प्रयास में यात्रियों के साथ बद सलूकी भी करते हैं। ऐसे में जाम की स्थिति बनती है।
..................
फोटो-17-रोहित
आदर्श नगर निवासी रोहित का कहना है कि सड़कों पर तेज रफ्तार से ई रिक्शे दौडऩे से बाइक सवारों को खतरा पैदा हो गया है। क्योंकि सवारी देख बीच सड़क पर अचानक रिक्शा खड़ा कर देते हैं। ऐसे में पीछे आ रहे बाइक सवार चुटहिल हो जाते हैं।
विज्ञापन

कोट्स
- ई-रिक्शा से सुगम यातायात के लिए रूट तय किए गए हैं। स्टैंड के लिए स्थानों की खोज की जा रही है। जैसे ही स्टैंड की जगह चयनित हो जाती है। रूट तय करके ई-रिक्शा को संचालित कराया जाएगा। समीर कुमार कश्यप, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें