फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले से उपभोक्ताओं को सस्ती मिल रही बिजली-रमाशंकर पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल ने डाक बंगला में कहा कि प्रदेश में बिजली व्यवस्था में सुधार हुआ है। पहले पांच घंटे बिजली मिलती थी, अब 24 घंटा सप्लाई दी जाती है। यूनिट के हिसाब से बिजली का बिल वसूला जाए तो पहले से बहुत सस्ती बिजली उपभोक्ताओं को दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जीपीएफ घोटाले की सीबीआई जांच सीएम कराएंगे।
विज्ञापन

आबू नगर के डाक बंगला में ऊर्जा राज्यमंत्री ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों के जीपीएफ की धनराशि का जो घोटाला हुआ है। उसका तानाबाना पहले की सरकार में बुना जा चुका था। इसका भंडाफोड़ होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीबीआई जांच कराने जा रहे हैं। जो भी दोषी है, उसको सजा मिलेगी। प्रदेश की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त करा दी गई है। पिछली जो भी सरकार प्रदेश में रही हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं को बिजली नहीं दिया है। इसी वजह से बिजली के बिल का बकाया हो गया है। हमारी सरकार ने उपभोक्ताओं से बिजली बिल जमा कराने के लिए ब्याज में छूट और किस्त में बकाया जमा करने की योजना चलाई है। हम उपभोक्ताओं को बिजली देंगें और बिजली के बिल की वसूली कराएंगे। ग्रामीण क्षेत्र की बिजली को सुधार करने के लिए जर्जर तार बदलवाने का काम अब शुरू होगा। 2022 के पहले ग्रामीण क्षेत्र की बिजली सप्लाई में सुधार हो जाएगा। इसके बाद ऊर्जा राज्यमंत्री ने आबूनगर में एक प्रतिष्ठान का उद्घाटन भी किया। वहां पर समर्थकों ने फूलमाला से राज्यमंत्री का स्वागत किया।
इस मौके पर जेडी सिंह पटेल, वीरेंद्र सिंह, बिंद बाजपेई, शैलेंद्र सिंह, जौहर दयाल सिंह पटेल, अभिषेक सिंह, मोहर सिंह, बृजेंद्र सिंह, श्याम तिवारी, महेंद्र सिंह, ऋषिराज सिंह, शैलेंद्र शुक्ल, विजय गुप्ता, विद्याधर सिंह, जेपी वर्मा, अंकित सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें