फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: क्लीनिक संचालक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
ललौली। क्लीनिक संचालक ने बृहस्पतिवार को क्लीनिक में ही रस्सी के फंदे से लटक आत्महत्या कर ली। परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चौभैया डेरा मजरे अड़ावल गांव निवासी राम प्रताप (45) गांव में ही क्लीनिक का संचालन करते थे। वह काफी समय से ब्लड कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। कानपुर में इलाज चल रहा था। बीमारी को लेकर मानसिक रूप से परेशान रहते थे।
वह घर से सुबह क्लीनिक गए थे। यहां पंखे पर रस्सी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। एक मरीज दोपहर को क्लीनिक पहुंचा। उसने रामप्रताप को फंदे से लटका देखा तो ग्रामीणों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने फंदे से शव को नीचे उतारा। संचालक की पत्नी लाली ने बताया कि पति ब्लड कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे और बीमारी के तनाव में आत्महत्या की है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि घटना की पुलिस के पास सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें