फोटो-18-कौंडर में बजबजाती नाली। संवाद
असोथर। ब्लॉक क्षेत्र के कौंडर गांव में एक साल से सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मी पिछले एक साल से गांव नहीं आया जिससे नालियां चोक हो गई हैं और गंदा पानी रास्तों में फैल रहा है। जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और लोगों को गलियों में कीचड़ से होकर गुजरना पड़ रहा है।
ग्रामीण बसंत लाल, रानी देवी और मोहर्रम अली ने बताया कि नालियों में घास और झाड़ियां उग आई हैं और बजबजाती गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इस वजह से संक्रामक बीमारियों का भय भी बढ़ गया है।
कार्यवाहक एडीओ पंचायत ललित कुमार गौतम ने बताया कि संबंधित सफाई कर्मचारी फिलहाल जिला मुख्यालय में ड्यूटी पर हैं। जल्द ही सफाई कर्मचारियों की टीम भेजकर गांव की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।
फोटो-18-कौंडर में बजबजाती नाली। संवाद