फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बिजली गोदाम में आग लगने से एक लाख से अधिक का नुकसान

विज्ञापन
फोटो-33-आग बुझाता दमकल कर्मी व लोग। संवाद
विज्ञापन
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के जहानपुर गांव में रविवार शाम बिजली सामान के गोदाम में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। इससे एक लाख रुपये से अधिक का माल जलकर राख हो गया। वहीं दमकल टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

मोहल्ले के निशांत गुप्ता की नजाही बाजार के मध्य बिजली की दुकान है। दुकान के पीछे नजाही रोड पर गोदाम बना है। रविवार रात करीब साढ़े सात बजे गोदाम में आग लग गई और देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं। दमकल और पुलिस टीम ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
आग पर काबू पाने के लिए जेसीबी से टिनशेड तोड़ना पड़ा। दुकान मालिक के अनुसार गोदाम में प्लास्टिक पाइप, तार और वायरिंग का एक लाख रुपये से अधिक का सामान रखा था। गोदाम में बिजली कनेक्शन नहीं था। हालांकि दावा किया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। कोतवाल दुर्गेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

फोटो-33-आग बुझाता दमकल कर्मी व लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें