फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पिटाई के बाद कक्षा आठ का छात्र लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। चोरी का आरोप लगाकर कक्षा आठ के छात्र की बृहस्पतिवार को पड़ोसी ने पिटाई कर दी। इसके बाद से छात्र गायब है। पिता ने एक युवक पर बेटे को पीटने के बाद अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन


ललौली थाना क्षेत्र के पवारनपुर गांव निवासी सुरेश ने पुलिस को बताया कि पुत्र कोर्राकनक गांव में नाना महावीर सोनकर यहां रहकर पढ़ाई करता है। वह जूनियर हाईस्कूल में कक्षा आठ का छात्र है। गांव के शीलू सोनकर ने किशोर को घर से कुछ सामान लाने के लिए भेजा था।
इसके बाद शीलू ने चोरी का आरोप लगाकर पुत्र को पीटा। पिटाई के बाद से किशोर लापता है। उसने शीलू से पूछताछ की तो उसने बताया कि चोरी करते समय किशोर पकड़ा था। पिटाई के बाद घर से भगा दिया था। परिजन ने पुत्र के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें