फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शादी वाले घर में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
फोटो-38-थाने में घायल नन्हू व सावित्री। संवाद
विज्ञापन
चौडगरा। शादी वाले घर में मामूली विवाद पर दो पक्ष भिड़ गए। इसमें चार लोग घायल हो गए। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी गया प्रसाद ने पुलिस को बताया कि पौत्री राखी की 28 जून को बरात आनी है। पैतृक भूमि पर शनिवार को साफ-सफाई करा रहे थे।
विज्ञापन

परिवार के सचिन, मनोज, डग्गू, भदई व छोटू ने भूमि पर सफाई का विरोध किया। हलवाई की भट्टी को उखाड़कर फेंक दिया। विरोध पर पुत्र नन्हू और पत्नी मोहिनी उर्फ सावित्री देवी को लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीट दिया।
उधर, दूसरे पक्ष के भदई ने आरोप लगाया कि गया प्रसाद पक्ष ने घर के सामने की नाली बंद कर दी। विरोध पर उसे और बहू गीता को घर में घुसकर पीटा है। थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि दोनों पक्ष से शिकायत मिली है। जांच बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें