फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः यमुना ने हद तोड़ी, रास्ते पर कमर तक पानी

विज्ञापन
किशनपुर कस्बे के बाहर बाढ़ का निरीक्षण करते एसडीएम मनीष कुमार। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
किशनपुर। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से महावतपुर असहट के मुख्य मार्ग पर कमर तक पानी बह रहा है। इस कारण आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। असहट की ओर से तेजी से पानी किशनपुर कस्बे की ओर आने लगा है। एसडीएम ने शुक्रवार की दोपहर किशनपुर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह से लेकर शुक्रवार की सुबह तक यमुना के जलस्तर में छह फीट की वृद्धि हो चुकी है। असहट गांव की ओर पैदल निकलना फिलहाल बंद हो गया है। बाइक निकलनी बंद हो गई है। महावतपुर असहट का संपर्क टूटने के कारण यहां पर नाव चलाई जा रही है, जिससे ग्रामीण नाव के जरिए किशनपुर आकर जरूरत का सामान ले सकें। इसके अलावा एक रास्ता टुटहवापुर का बचा हुआ है। हालांकि इधर से किशनपुर आने के लिए लोगों को पांच किमी का चक्कर लगाना पड़ता है। मौजूदा समय यमुना का पानी तेजी से कस्बे की ओर चढ़ रहा है।
ग्रामीणों का मानना है कि जलस्तर की यह रफ्तार बनी रही तो एक-दो दिन में कई और गांवों के संपर्क मार्ग डूब जाएंगे। एसडीएम मनीष कुमार दोपहर को किशनपुर पहुंचे और स्थिति देखी। उन्होंने नाव संचालकों को निर्देश दिए कि गांव से आते और वापस जाते समय नाव में आवरलोडिंग कतई न करें। क्षमता से कम लोगों को बैठाया जाए। उधर, किशनपुर और बांदा जनपद के बीच नाव से होने वाली यात्रा फिलहाल बंद रखी गई है। एसडीएम मनीष कुमार ने नाव से नदी में यात्रा पर रोक लगा दी है। किशनपुर पुलिस को इस आदेश पर सख्ती बरतने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें