फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़के बनेंगी, पानी की व्यवस्था होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हथगाम। नगर पंचायत हथगाम में एसडीएम खागा की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें विकास कार्य के कई प्रस्ताव पास किए गए। वार्ड नंबर 13 पूर्वी में सामुदायिक शौचालय, आधा दर्जन सड़कें, पेयजल व जल निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2022-23 में अनुमानित व्यय का 73 लाख 25 हजार 304 व अनुमानित आय तीन करोड़ 26 लाख 70 हजार की है। बैठक में वार्ड सदस्यों ने नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित तालाबों की नीलामी, वार्ड नंबर छह अयोध्या बाजार उत्तरी में सरकारी जमीन पर नलकूप का निर्माण करने, नगर पंचायत कार्यालय में वाहनों की पार्किंग के लिए तीन शेड बनेंगे। बैठक में नामित सभासद अनिल शुक्ला, महेश साहू, शांति देवी, निर्वाचित सभासद फरीदा खातून, परवीन बानो, अहमदी बेगम, सुमित्रा देवी, गीता देवी, जितेंद्र सिंह, अंजनी वाजपेई, मोहम्मद उमर, अनीस उद्दीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें