फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक बोलीं, बिजली दो, वरना धरने पर बैठूंगी

विज्ञापन
खागा विधायक कृष्णा पासवान को ज्ञापन देते व्यापारी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा। ब्राह्मण टोला, गदाई टोला, सराफा बाजार मोहल्ले की खराब विद्युत आपूर्ति से गुस्साए व्यापारी नगर पंचायत में व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल के साथ विधायक कृष्णा पासवान से मिले। समस्या बताते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपा। विधायक ने अधीक्षण अभियंता (एसई) को फोन पर 24 घंटे के अंदर समस्या के समाधान के लिए कहा। उन्होंने चेतावनी दी समाधान न होने पर वह खुद विभाग के आफिस में ताला बंद कर धरने पर बैठ जाएंगी।
विज्ञापन

कृष्णा पासवान ने अधीक्षण अभियंता को फोन कर कहा कि सबसे पहले 24 घंटे के अंदर लाइनमैन हलीम को विधानसभा खागा से बाहर स्थानांतरित करें। उसकी बहुत शिकायतें हैं। सराफा बाजार के लिए एक अलग ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर उसे चौक चौराहे पर रखवाकर आपूर्ति की व्यवस्था करें। उन्होंने जनसमस्या निस्तारित होने पर बिजली विभाग के कार्यालय में ताला बंद करके धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। इस मौके पर भाजपा नेता रामगोपाल सिंह, सुशील गुप्ता, विनय केसरवानी, धीरज मोदनवाल, गोलू सोनी, मनीष चौरसिया, राजन केसरवानी, हिमांशू अग्रहरि, गोविंद सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें