फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खागा में 22 घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। नगर पंचायत खागा में बिजली की अघोषित कटौती चरम पर है। लो-वोल्टेज और फाल्ट के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मंगलवार की शाम से कस्बे के दो इलाकों में गुल बिजली बुधवार शाम चार बजे आई। इस दौरान लोग अभियंताओं और कर्मचारियों को फोन करते रहे लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन

खागा बिजली उपकेंद्र के हनुमान मंदिर फीडर से जुड़े ब्राम्हण टोला वार्ड में मंगलवार शाम छह बजे फेस कट जाने से मोहल्ले में अंधेरा छा गया। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत की लेकिन अघोषित कटौती के चलते लाइनमैन ने इस समस्या पर गंभीरता नहीं दिखाई। नतीजा यह हुआ कि बुधवार की शाम चार बजे तक मोहल्ले में फेस कटने के कारण बिजली नहीं पहुंच सकी। सुबह और दोपहर को उपभोक्ता पेयजल के लिए भी परेशान दिखे। तहसील फीडर से जुड़े सत्यम सिनेमा परिसर व आसपास के इलाके में बिजली गुल रही। यहां पर तार टूटने के कारण उपभोक्ताओं को रातभर बिजली नहीं मिल सकी। हालांकि उपभोक्ताओं ने नाइट शिफ्ट में मौजूद लाइनमैन को इसकी जानकारी दी। तार बुधवार को दोपहर बाद जोड़ा गया। इसके बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। एक्सईएन खागा मेघ सिंह ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें