फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे आधार से लिंक कराइए मोबाइल नंबर करेंगे लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक कराने के लिए अब लोगों को जन सुविधा केंद्रों या डाकघरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अब डाकिया घर-घर जाकर लोगों के मोबाइल नंबर आधार से लिंक कराएंगे। वैसे यह काम पिछले साल से चल रहा है, लेकिन अब और तेजी लाने के लिए कहा गया है। पिछले वित्तीय वर्ष में सवा लाख लोगों ने घर बैठे इसका लाभ उठाया था।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की सभी योजनाओं में आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक जरूरी है। डाक विभाग ने लोगों को सहूलियत देते हुए घर बैठे यह सुविधा देने का काम किया है। इसके तहत डाकिया अपनी बीट (एरिया) में जाकर विभाग की ओर से दिए गए मोबाइल व बायोमीट्रिक डिवाइस के माध्यम से किसी भी व्यक्ति का मोबाइल नंबर आधार से जोड़ सकता है। सहायक पोस्ट मास्टर एस लाल ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में सवा लाख से अधिक लोगों के आधार कार्ड घर बैठे ही मोबाइल नंबर से लिंक किए गए। जिले में 230 ब्रांच हैं। इनमें 125 पोस्टमैन के पास डिवाइस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें