खागा। चुनावी खुन्नस के चलते दो सोमवार की शाम पूर्व विधायक के पुत्र सहित आठ लोगों ने घर के सामने रहने वाले पूर्व प्रधान के दरवाजे चढ़कर गालीगलौज की और जब उन्होंने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अफोई गांव निवासी अमीनउद्दीन पूर्व प्रधान हैं और निवर्तमान प्रधान भी उनके परिवार से हैं। उनके घर के सामने ही पूर्व विधायक मोहम्मद सफीर का मकान है। अमीनउद्दीन का आरोप है कि सोमवार को करीब तीन बजे चुनावी खुन्नस को लेकर विधायक के पुत्र यासिर, भतीजे आजम, दो भाइयों सहित आठ लोग उनके दरवाजे पर चढ़ आए और गालीगलौज करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो उनकी पिटाई कर दी गई। उन्होंने थाने में इसकी तहरीर दी। पुलिस ने मारपीट, गालीगलौज का मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर सुल्तानपुर घोष एके गौतम ने बताया कि पूर्व विधायक के पुत्र भतीजे व भाई सहित आठ पर मंगलवार को रिपोर्ट हुई है। इन लोगों ने पूर्व प्रधान के दरवाजे पर चढ़कर मारपीट की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।