कलक्ट्रेट में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, मंत्री व अन्य पदों के लिए नामांकन करते जागरुक अधिवक्?
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। बार चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार पूरी हो गई। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के 29 पदों के सापेक्ष 66 अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किए। चुनाव अधिकारी सुरेंद्र सिंह के सामने सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक नामांकन हुए। नामांकन दाखिल करने वाले और उनके समर्थक गर्मजोशी दिखाते रहे। नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने जाने के बाद शनिवार को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक नाम वापसी का मौका रहेगा।
दो दिन की नामांकन प्रक्रिया में सर्व समाज गुट से अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद रायजादा, महामंत्री पद के लिए बृजेश कुमार बाजपेई ने नामांकन किया। आदर्श समाज गुट से अध्यक्ष पद के लिए गया प्रसाद दुबे और महामंत्री पद के लिए बुद्घप्रकाश सिंह ने नामांकन दाखिल किया। इसी क्रम में जागरूक अधिवक्ता संगठन की ओर से अध्यक्ष पद के लिए सुनील कुमार बाजपेई और महामंत्री पद के लिए दिनेश कुमार पटेल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को नाम वापसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद 17 मई को मतदान होगा। 18 मई को मतगणना होगी। नामांकन के दौरान कचहरी परिसर में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी दलबल के साथ मुस्तैद रहे।