फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चौडगरा एसडीओ 15,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Sat, 23 Mar 2024 02:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज की विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई, एसडीओ को गोपनीय जगह ले जाकर की जा रही पूछताछ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। प्रयागराज विजिलेंस टीम ने चौडगरा विद्युत उपखंड के एसडीओ अंशुल शर्मा को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा है। अधिशासी अभियंता कार्यालय विद्युत उपखंड द्वितीय का कार्यालय आईटीआई रोड में है। एसडीओ अंशुल शाम को पटेल नगर चौराहे पर किसी के बुलावे पर पहुंचा था।
यहां पहले से विजिलेंस टीम सतर्क थी। चर्चा है कि लेनदेन के बाद रंगे हाथ एसडीओ को टीम ने पकड़ा है। पहले भी एसडीओ पर रिश्वत के आरोप लग चुके हैं। एसडीओ अलीगढ़ का रहने वाला है। टीम एसडीओ को पूछताछ के लिए गोपनीय जगह पर ले गई है। पूछताछ के बाद बिजली विभाग के कई अधिकारियों के नाम उजागर हो सकते हैं।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता द्वितीय बीबी गुप्ता ने बताया कि चौडगरा एसडीओ अंशुल शर्मा रिश्वत के आरोप में पकड़ा गया है। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि धरपकड़ की सूचना है। बाहरी टीम ने कोतवाली पुलिस खबर नहीं दी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अंशुल शर्मा ने नए कनेक्शन की बिलिंग के लिए 15,000 रुपये रिश्वत अल्का नर्सिंगहोम, पटेल नगर से की थी। इस दौरान उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया । कार्रवाई से पहले विजिलेंस टीम ने जिलाधिकारी फतेहपुर से संपर्क कर अनुमति प्राप्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें