फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर फौजी के घर समेत दो जगहों से चोरी

विज्ञापन
चोरी के बाद खुली पड़ी आलमारी - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
जहानाबाद/खजुहा। पुलिस की धरपकड़ के बाद भी चोरों के हौसले बुलंद हैं। शनिवार रात चोरों ने फौजी के घर समेत दो जगहों पर चोरी की वारदात की।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के मुहल्ला चंदा गली निवासी जसवंत सिंह यादव फौजी हैं। वह दिल्ली में तैनात हैं। उनकी पत्नी सीमा यादव ने बताया कि वह गुरुवार को किसी काम से मायके हमीरपुर चली गई थी।
पड़ोसियों ने सुबह गेट का ताला टूटा देखकर चोरी की खबर दी। वह मायके से दोपहर को घर पहुंची। मेन गेट और दो कमरों के ताले तोड़कर चोर अलमारी तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलमारी का लॉकर तोड़कर 20 हजार नगदी और करीब पांच लाख कीमत के जेवरात चुरा ले गए हैं। घरेलू सामान टीवी, कीमती बर्तन समेत अन्य सामान चुरा ले गए हैं।
उधर, बिंदकी कोतवाली अंतर्गत खजुहा कस्बे में डॉ.एनके शर्मा क्लीनिक चलाते हैं। वह सुबह क्लीनिक पहुंचे, तो क्लीनिक के दरवाजे में लगा ताला टूटा पड़ा था।
चोर ताला तोड़कर इनवर्टर व बैटरी समेत अन्य सामान चुरा ले गए हैं। सीओ योगेंद्र मलिक ने बताया कि मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही चोरियां का खुलासा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें