फतेहपुर। निधि समर्पण अभियान में 10 फरवरी को हुई बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा के हत्या को लेकर विहिप ने रोष जताया है।
संगठन कार्यकर्ताओं ने रविवार को कलक्ट्रेट में अपर एसडीएम को ज्ञापन देकर हत्यारों को फांसी देने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि दिल्ली में बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या कर दी गई है। इन हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए।
हमलावरों पर रासुका लगाई जाए। फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए। विशेष लोक अभियोजक की नियुक्ति की जाए।
रिंकू शर्मा के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। आश्रितों को एक करोड़ की आर्थिक मदद दी जाए। दिल्ली में हिंदुओं की सुरक्षा की व्यवस्था की जाए।
सरकारी जमीनों से मुस्लिमों का अतिक्रमण हटाया जाए। मुस्लिम बाहुल्य इलाके में हिंदू युवकों को शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं।
ज्ञापन देने वालों में विभाग सह संयोजक जीतू हयारण, आशीष शरण, रिंकू सोनी, अमन साहू, साकेत मोदनवाल, उमेश सोनी, रुद्र कश्यप आदि शामिल रहे।
इधर खागा में बजरंग दल के जिला सह संयोजक राज कमल मौर्य, नगर संयोजक अर्जुन प्रजापति, नगर मंत्री सुनील कुमार, प्रवीण पांडेय आदि ने राष्ट्रपति संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
जिसमें बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मांग करते हुए कहा कि रिंकू शर्मा के कातिल को फांसी व उसके साथियों पर रासुका लगाई जाए। इस मौके पर रमेश सिंह, देवव्रत त्रिपाठी, रामप्रसाद विश्वकर्मा, अमरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।