बिंदकी। ताला तोड़कर शनिवार रात एक घर से चोरों ने हजारों की नगदी और जेवरात पार कर दिए। पड़ोसियों की सूचना पर गृहस्वामी के रिश्तेदार पहुंचे। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी है।
बिंदकी के मीरखपुर मोहल्ला निवासी शिवम गुप्ता परिवार के साथ चेन्नई गए हैं। चोरों ने शनिवार रात उनके घर को निशाना बनाया। रविवार सुबह आसपास के लोगों ने मेन गेट खुला देखा लेकिन परिवार का कोई सदस्य नहीं दिखा, तो गेट के अंदर पड़ोसी पहुंचे।
जहां ताला टूटा पड़ा हुआ था। उन्होंने मामले की जानकारी शिवम गुप्ता को दी। शिवम ने साले अनिल गुप्ता निवासी जोनिहा को घर भेजा। अनिल गुप्ता ने बताया कि सारे कमरों के चोरों ने ताले तोड़े हैं।
सारा सामान चोरों ने बिखेरा है। अलमारी, लॉकर, बक्से के ताले तोड़कर नगदी और जेवरात चुरा ले गए हैं। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि परिवार के लोग बाहर है। उनके लौटने पर क्या चोरी हुआ इसका पता लगेगा।