फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकिया के नीचे से चाबी निकाल कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाह। छत पर सो रही महिला के तकिया के नीचे से चाबी निकाल कर चोरों ने घर से नगदी-जेवर पार कर दिए। सुबह जब परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घर की जांच करने के बाद छानबीन शुरू की तो थोड़ी ही दूर पर प्राइमरी स्कूल के पास खाली बैग पड़ा मिला।
विज्ञापन

गांव निवासी महेंद्र गुप्ता का मकान बांदा-टांडा मार्ग पर चौराहे पर स्थित है। शनिवार की रात वह और पत्नी छत पर सोए हुए थे। बताया कि उन्होंने सीढ़ी के रास्ते पर ताला लगा रखा था और चाबी पत्नी ने अपने तकिया के नीचे रखी हुई थी। सुबह पांच बजे पत्नी उठी तो तकिया के नीचे चाबी नहीं थी। खोजबीन के बाद भी जब चाबी नहीं मिली तो पत्नी ने जगाया और देखा तो सीढ़ी का दरवाजा खुला मिला। नीचे आकर देखा तो सारा सामान बिखरा था।
सूचना पर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ आई। महेंद्र ने बताया कि घर में रखे 35 हजार रुपये नगद, जेवरों में हाफ पेटी, चांदी की पायल छह सेट, सोने की दो अंगूठी, सुई-धागा, हार, एक बड़ा मंगलसूत्र चोर ले गए। जिसकी कीमत करीब दो लाख है। पुलिस को गांव के प्राइमरी विद्यालय के पास घर से चोरी हुआ एक बैग मिला। चौकी इंचार्ज यशकरन सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पुलिस ने घर पास लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज भी खंगाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें