फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर में महिला के पर्स से जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। ब्यूटी पार्लर आई महिला के पर्स से किसी ने जेवरात पार कर दिए। महिला जब घर पहुंची और पर्स देखा तो उसे घटना की जानकारी हुई। उसने ब्यूटी पार्लर जाकर पता लगाया लेकिन जेवरात नहीं मिले। पीड़ित महिला ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कानपुर के गोविंद नगर निवासी महेश कुमार की पत्नी अनुपम देवी का मायका फतेहपुर के कल्याणपुर थानाक्षेत्र के सौंह गांव में है। वह रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने आई थी। बिंदकी नगर के लंबरदार मार्केट स्थित एक ब्यूटी पार्लर में वह मेकअप कराने गई।
उस समय उसके पर्स में एक हार व सोने की चेन रखी थी। पार्लर के बाद जब वह वापस अपने घर पहुंची तो उसके पर्स से जेवरात गायब थे। महिला ने काफी खोजबीन की लेकिन जेवरात नहीं मिले। महिला ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाल आशुतोष सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जेवरात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें