फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने बनाई मेक इन इंडिया की तस्वीर

Mon, 01 Feb 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिप्सा फाउंडेशन की ओर से आईटीआई मैदान में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक पेंटिंग बनाईं। इसमें छात्र सुधीर मिश्रा ने स्वच्छ शहर का आकर्षक चित्र बनाकर जहां स्वच्छ भारत का संदेश दिया वहीं छात्रा प्रियंका यादव ने रंगों के माध्यम से कंप्यूटर में काम करते बच्चों का चित्र सजाकर डिजिटल इंडिया का संदेश दिया।
विज्ञापन


आईटीआई मैदान में हुई पेंटिंग प्रतियोगिता में महर्षि विद्या मंदिर, मदर सुहाग इंटर कालेज, चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल, प्लेवे इंग्लिश स्कूल, राजकीय इंटर कालेज, एएस इंटर कालेज, निरंकारी गर्ल्स इंटर कालेज, रामा अग्रहरि विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

कक्षा छह से कक्षा 12वीं तक के बच्चों ने मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, गो ग्रीन स्लोगन पर आकर्षक पेंटिंग तैयार की। सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक चली प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगों के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


आयोजन को सफल बनाने में आयोजक अभिषेक मिश्रा, अमित द्विवेदी, हिमांशु शर्मा, प्रतीक श्रीवास्तव, मयंक, गौरव सिंह, आशीष गौड़, सचिन, सनद तिवारी, सौरभ प्रताप, कुलदीप ने सहयोग किया।

आयोजक ने बताया कि पेंटिंग की उत्तर पुस्तिकाओं को जांच कर इनके परिणाम बच्चों के विद्यालयों को भेज दिए जाएंगे। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा और उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें