फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक के विरोध में उतरे भाजपाई

Mon, 01 Feb 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के नए एसपी कलानिधि नैथानी के खिलाफ भाजपाई लामबंद हो गए हैं। रविवार को अपने आवास पर सदर विधायक विक्रम सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एसपी सपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। जहानाबाद बवाल में निर्दोष लोगों को फंसाया जा रहा है, जिसेे भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन


सदर विधायक ने कहा कि शनिवार को जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेयी, पूर्व न्याय मंत्री राधेश्याम गुप्त समेत पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ वह पुलिस अधीक्षक से मुलाकात क रने गए लेकिन उन्होंने सम्मानजनक तरीके से मुलाकात नहीं की।

एसपी ने कहा कि वह विधायक से बात नहीं करेंगे। जब एसपी से जहानाबाद घटना में निर्दोष नाबालिगों पर कार्रवाई न करने की बात रखी गई तो उन्होंने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। इससे पहले रहे पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा ने निर्दोषों पर कार्रवाई न होने का आश्वासन दिया था। इस मामले को वह सदन में उठाएंगे।
विज्ञापन


सोमवार को प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिलकर जहानाबाद मामले पर बातचीत करेगा। बताया कि अंशु, सत्यम और गोलू तीन नाबालिग और एक बुजुर्ग व्यक्ति गुलाब सिंह को फंसाया जा रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेयी, दया शंकर, सुधाकर अवस्थी ने भी नाराजगी जताई।

एसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि सदर विधायक और भाजपा नेता उनसे मिलने आए थे। सभी का प्रोटोकॉल के तहत सम्मान किया गया। आरोप बेबुनियाद हैं। जहानाबाद प्रकरण की मांग पर कार्रवाई सही की जाएगी। किसी भी पक्ष के निर्दोष लोग जेल नहीं जाएंगे। अगर कोई निर्दोष जेल गया है तो उसकी विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें