फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्लेटफार्म पर छूटे बच्चे, चेन पुलिंग कर रोकी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: 3 भरथना में रेलवे फाटक 20 बी के पास चेन पुलिंग के बाद रुकी इंटरसिटी एक्सप्रेस। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन

भरथना। आगरा से लखनऊ जा रही आगरा कैंट-लखनऊ सुपरफास्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस बुधवार को भरथना रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूर पर चेन पुलिंग कर रोकी गई। महिला यात्री के बच्चे प्लेटफार्म पर छूटने के कारण ट्रेन में सवार दूसरे यात्रियों ने चेन पुलिंग की। ट्रेन रुकने के बाद महिला प्लेटफार्म पर पहुंची और बच्चों से मिली।
विज्ञापन

बुधवार सुबह लगभग नौ बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस भरथना रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन में दो बच्चों के साथ आगरा से यात्रा कर रही महिला को भरथना रेलवे स्टेशन पर उतरना था। ट्रेन के स्टेशन पर रुकते ही महिला के दोनों बच्चे प्लेटफार्म पर उतर गए, लेकिन भीड़ के कारण महिला नहीं उतर सकी और ट्रेन चल दी। महिला के शोर मचाने और कारण बताने पर कोच में मौजूद दूसरे यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी। चेन पुलिंग होते ही आरपीएफ भी मौके पर पहुंच गई। मामले की जानकारी होने पर आरपीएफ ने महिला को सुरक्षित प्लेटफार्म तक पहुंचाया और उसके बच्चों से मिलवाया। इसके चलते आठ मिनट तक ट्रेन मेन लाइन पर खड़ी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें