फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बच्ची की मौत

Fri, 26 Feb 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी जिले से तिलक समारोह में आ रहे एक ही परिवार के बाइक सवार चार सदस्यों को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे उछलकर गिरी 13 साल की बच्ची को ट्रेलर ने रौंद डाला। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी बहन, पिता और बाबा घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। दुर्घटना के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर भाग निकला। यह हादसा गुरुवार सुबह नेशनल हाईवे पर खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजरही मोड़ पर हुआ।
विज्ञापन


हादसे में मरी बच्ची उमा कौशांबी जिले के पंइसा थाना क्षेत्र के शाखा पहाड़पुर गांव निवासी हरिश्चंद्र की पुत्री थी। हरिश्चंद्र की ससुराल यहां थरियांव थाने के जमोहरा गांव में है। ससुराल में गुरुवार को तिलक समारोह है।

इसमें शामिल होने के लिए हरिश्चंद्र बाइक से अपने पिता रामलाल (60), पुत्रियों उमा व प्रीती (10) को लेकर जमोहरा आ रहे थे। सुजरही गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


आगे बैठी उमा उछलकर हाईवे पर गिरी और ट्रेलर उसे कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में रामलाल व प्रीती भी घायल हो गए। हरिश्चंद्र को मामूली चोट लगी। कुछ लोगों ने ट्रेलर वाले को दौड़ाया तो वह ट्रेलर छोड़कर भाग निकला।

लोगों की सूचना पर आई पुलिस ने घायल रामलाल और प्रीती को सीएचसी में भर्ती कराके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हरिश्चंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें