इस बार दीवाली में चाइनीज झालर नहीं बल्कि दीपक और मोमबत्ती जलाइए। यह आह्वान पंपलेट देकर पूर्व सैनिक संगठन की महिलाएं और समाज सेवी कर रहे हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष विद्या भूषण तिवारी, महिला अध्यक्ष जागृति तिवारी समेत कई कार्यकर्ताओं ने कचहरी, पटेलनगर, सिविल लाइन आदि स्थानों पर भ्रमण किया। लोगों को पंपलेट देकर चाइनीज आइटम न इस्तेमाल करने का आहवान किया। कहा कि चाइनीज झालर के स्थान पर मिट्टी के दिए और मोमबत्ती जलाएं। ताकि भारत का पैसा भारत में ही रहे।