फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानोें को दिया मुफ्त बीज

Wed, 26 Oct 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
- किसानों को सरसों का बीज देते डॉ. जयदीप सिंह व डॉ. नौशाद आलम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विजयीपुर विकास खंड के पेरी गांव में चंद्रशेखर आजाद कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव की ओर से रबी गोष्ठी हुई। कृषि वैज्ञानिक डॉ. नौशाद आलम ने किसानों को आधुनिक ढंग से खेती करने के तरीके बताए। बाद में प्रथम पंक्ति प्रदर्शन सरसों का बीज नि:शुल्क दिया गया।
विज्ञापन



कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. जयदीप सिंह ने कहा कि प्रथम पंक्ति प्रदर्शन बीज भारतीय कृषि अनुसंधान निदेशालय भरतपुर से प्रमाणित है। इस बीज के उत्पादन की फसल से किसान भाई बीज बनाएं और पड़ोसी, आसपास के गांव में किसानों को बुआई के लिए दें। इससे अच्छी प्रजाति के बीज से कम लागत में अधिक पैदावार होती है। डॉ. नौशाद आलम ने कहा कि चना, सरसों, राई की फसल बुआई का समय है।


राई, सरसों की बुआई में डीएपी, जिप्सम व हरी खाद का प्रयोग जरूर करें। गेहूं की बुआई करने वाले खेतों का मिट्टी परीक्षण करा लें। इससे खेत की मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी का पता चल जाएगा। कृषि वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार उर्वरक का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि पेरी, रामपुर, संग्रामपुर, खागा एकौरा, सुजानीपुर, रामपुर थरियांव, गढ़ा, सोहन ईंटगांव सुल्तानपुर घोष, हसनपुर, अकोड़िहा गांव के 17 किसानों को नि:शुल्क सरसों का बीज दिया गया है। इस मौके पर प्रगतिशील किसान रमेश सिंह, संतोष मौर्या, रजेश कुमार, उमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें