असाध्य रोग की होने वाली महंगी जांचें अब सदर अस्पताल
में गुरुवार से मुफ्त होने लगीं। ओपीडी में नब्ज पकड़ने वाले डॉक्टरों ने
मरीजों को जांच लिखीं। तीमारदार व मरीज एसआरएल डायग्नोस्टिक कलेक्शन सेंटर
पहुंचे और अपनी जांच कराई। यहां हेपेटाइटिस से लेकर टीबी तक की जांचें
हुईं।
बुधवार को सूबे के 22 जिलों में ट्रिपिल-पी योजना के तहत एसआरएल
डायग्नोस्टिक कलेक्शन सेंटर ने काम शुरू कर दिया है। जहां पर महंगी से
महंगी जांच कराने की बिल्कुल मुफ्त सुविधा है।
कलेक्शन सेंटर में गुरुवार
को 22 जांचें हुईं। जिसमें अब तक कैल्शियम की 500 रुपये से होने वाली जांच
से लेकर एचबीबी हेपटाइटिस की साढ़े चार हजार से रुपये से ऊपर की जांच शामिल
रही।
किसी ने दो हजार रुपये में होने वाली टीबी की जांच मुफ्त में कराई तो
किसी ने यूरिक एसिड की जांच का मुफ्त फायदा उठाया। सीएमएस डॉ. एके मिश्र
कहते हैं कि अभी तक सदर अस्पताल में हाई फाई जांचों की सुविधा नहीं थी।
एसआरएल कलेक्शन सेंटर चालू होने से हर वर्ग के लोग इसका फायदा उठाएंगे।
खासकर गरीबों के लिए यह सेेंटर वरदान साबित हो रहा है।
कहा कि ओपीडी में
आने वाले मरीजों को जरूरत के अनुरूप डॉक्टरों से जांच कराने को कहा गया है
ताकि मरीज को और बेहतर तरीके से इलाज संभव हो सके।