मौसम के करवट बदलते ही नगर व बिंदकी तहसील क्षेत्र
में संक्रामक रोगियों की संख्या बढ़ गई है। सीएचसी बिंदकी की ओपीडी में
सोमवार को आए 500 संक्रामक मरीजों में अधिकांश मरीजों को टाइफाइड का रोगी
मानकर डाक्टरों ने जांच कराई । जांच में करीब 125 मरीज मलेरिया, टाइफाइड से
पीड़ित निकले।
सोमवार को आठ डाक्टरों
ने मरीजों की जांच-पड़ताल की। पीएचसी में भी संक्रामक रोग के मरीज पहुंच
रहे हैं।
गांव नोरारा, सांई, तेंदुली, बारा, शहबाजपुर, लहुरी सरांय सहित
दर्जनों गांव में संक्रामक बीमारियों की चेपट में आए मरीज अभी तक बीमारी से
उबर नहीं पा रहे है। गंभीर मरीजों की भी ब्लड स्लाइड बनाई गई है।
जिनकी
लैब में जांच कराने के बाद पता चल सकेगा कि इन मरीजों को कौन सी संक्रामक
बीमारी ने चपेट में ले रखा है।
सीएचसी बिंदकी के डा. पंकज अवस्थी ने बताया
कि संक्रामक रोगियों की संख्या में इजाफा होने के पीछे मौसम परिवर्तन व
क्षेत्र में गंदगी मानी जा रही है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़
गया है।
उन्होंने बताया की घरों के इर्द गिर्द सफाई का विशेष ध्यान रखें
तथा मच्छरों से बचाव करें, खान पान में भी सफाई रखना आवश्यक है।