जिले में श्रद्धा और उत्साह से बुढ़वा मंगल का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर हनुमान मंदिरों में दिन भर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ हुआ।
भक्तों ने पवन पुत्र हनुमान की पूजा अर्चना कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिरों में आयोजित भंडारा में भक्तों ने भक्ति भाव से बूंदी और लड्डू का प्रसाद गहण किया।
मंगलवार को जिले में बुढ़वा मंगल पर्व की धूम रही। पटेलनगर स्थित हनुमान मंदिर में दिनभर पूजा पाठ हुआ। भक्तों ने हनुमान मदिर पहुंच कर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। शहर के मुराइनटोला स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया।
यहां आने जाने वाले सभी भक्तों ने वीर हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की। चौक स्थित हनुमान मंदिर में बुढ़वा मंगल पर हनुमान चालीसा के पाठ के बाद आरती की गई।
समीर तिवारी, दिलीप मिश्रा और राजू आदि भक्तों ने कहा वीर हनुमान सबके दुख दूर करने वाले हैं। महाबली हनुमान की पूजा अर्चना करने से अलौकिक शक्ति मिलती है।