फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डिजिटल होगी जनगणना 2027, मोबाइल एप से जुटेगा हर घर का डेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। कलक्ट्रेट में डीएम रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण और मकान गणना की तैयारी को लेकर जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें जनगणना कार्य निदेशालय के उप निदेशक अजय कुमार ने अधिकारियों, प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को बताया कि 2027 की जनगणना डिजिटल होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फील्ड ट्रेनरों के प्रशिक्षण, डाटा तैयार करने और उसे ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया जाएगा। मकान सूचीकरण और गणना कार्य की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ. अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि 2027 की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी और दो चरणों में संपन्न कराई जाएगी। पहला चरण 22 मई से 20 जून 2026 तक चलेगा। स्वगणना की अवधि सात से 21 मई तक निर्धारित है। इस दौरान हर भवन, परिवार और आवास से जुड़ी जरूरी जानकारियां जैसे पेयजल, शौचालय और निर्माण सामग्री का डाटा एकत्र किया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरा चरण 9 से 28 फरवरी 2027 तक आयोजित होगा। इसकी संदर्भ तिथि एक मार्च 2027 निर्धारित की गई है। पहली बार लोगों को वेब पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी गणना करने का विकल्प भी मिलेगा। इसे बाद में प्रगणक सत्यापित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें