फोटो-44-सिलमी गांव में जांच करते कमेटी के सदस्य। संवाद
विजयीपुर। ब्लॉक क्षेत्र के सिलमी में प्रधानमंत्री (पीएम) आवास में गड़बड़ी की शिकायत की जांच शुरू हो गई है। शनिवार को ब्लॉक स्तरीय तीन सदस्यीय कमेटी गांव पहुंची और सुबह से शाम तक जांच करती रही।
सिलमी गांव निवासी निखिल त्रिपाठी ने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम को शिकायती पत्र देकर पीएम आवास में घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की थी। इसी के तहत टीम गांव पहुंची और 12 लाभार्थियों के घर जाकर आवासों का सत्यापन किया।
जांच कमेटी में एडीओ एग्रीकल्चर मनोज सिंह और एडीओ कोऑपरेटिव शरद विक्रम सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। एडीओ एग्रीकल्चर ने बताया कि शनिवार को जांच पूरी नहीं हो सकी है पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।