फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन गुलाब देकर रूठों को मनाया

Wed, 08 Feb 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
गुलाब के फूल की दुकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोज-डे के साथ मंगलवार को वैलेंटाइन वीक का आगाज हो गया है। सुगंधित फूल गुलाब के जरिए अपने दिल की बात करीबियों से कहने और जो रूठे हैं उन्हें मनाने का दौर चला। सभी ने खुशियों के साथ इसे मनाया। माना जाता है कि खिला हुआ गुलाब का फू ल जब कोई देखता है तो उसके चेहरे पर एक अजब सी मुस्कान खुद-ब-खुद आ जाती है।
विज्ञापन



मंगलवार को रोज-डे पर जगह-जगह सुंदर गुलाब की दुकानें सजी रहीं। कलक्टरगंज, पत्थरकटा चौराहा, चौक, आईटीआई रोड में सजी दुकानों में लोग गुलाब खरीदते नजर आए। युवाओं की संख्या ज्यादा रही। आईटीआई में गुलाब खरीद रहे सिविल लाइन के राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि रोज-डे को आमतौर पर गर्लफ्रें ड और ब्वॉयफ्रें ड से जोड़कर ही देखा जाता है लेकिन असल में ये प्यार के इजहार करने का दिन है। इस दिन अपनी मां को गुलाब देकर बता सकते हैं कि वह उनकी जिंदगी में क्या मायने रखती हैं। बहन को गुलाब देकर ये बता सकते हैं कि आप उससे कितना प्यार करते हैं। भाई को गुलाब देकर यह जता सकते हैं कि वह उनके सिर्फ  भाई ही नहीं अच्छे दोस्त भी हैं। चौक के अंबुज गुप्ता ने कहा कि उन्होंने रोज-डे पर अपनी पत्नी को रोज दिया। कहा कि फू ल तो होते ही खुशियां बिखेरने के लिए हैं इसलिए हर शुभ कार्य में फू लों का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन



इस प्रकार मनाए जाएंगे डे --
आठ फरवरी- प्रपोज डे
नौ फरवरी - चॉकलेट डे
10 फरवरी - टेडी डे
11 फरवरी - प्रॉमिस डे
12 फरवरी - किस डे
13 फरवरी - हग डे
14 फरवरी - वैलेंटाइन डे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें