फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसामसीह के जन्मदिन पर सांताक्लाज ने बच्चों में बांटी मिठाई

Thu, 25 Dec 2014 11:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आया है यीशु आया है मुक्ति साथ ले आया है..., मेरा प्रभु जन्मा प्यारा प्रभु जन्मा..., आया मसीह दुनिया में तू पापियों को बचाने को...आदि गीतों के साथ इसाई धर्म के लोगों ने प्रभु यीशु को याद किया। क्रिसमस डे पर गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं करके प्रभु यीशु का जन्म दिन धूमधाम से मनाया। घर घर केक काटा गया और लोगों ने एक दूसरे को क्रिसमस डे की बधाई देते हुए मुह मीठा कराया। उधर स्कूल कालेजों में भी रंगारंग कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

 प्रभु यीशु के जन्म दिन को धूमधाम से मनाने के लिए सप्ताहभर पहले से तैयारियां चल रही थीं। गुरुवार को सुबह शहर के हरिहरगंज स्थित ईसीआई चर्च में पादरी विजय मशीह ने प्रार्थना सभा कर प्रभु यीशु को याद किया।

बताया कि प्रभु यीशु हम सभी को यह सीख देते हैं कि पापियों को क्षमा करो और गरीबों पर दया करो। सभी को शांति और पवित्रता का जीवन जीना चाहिए जिससे विश्व का कल्याण हो सके।
विज्ञापन


इसी प्रकार इंडियन प्रेस बीटिरियन चर्च में भी प्रार्थना की गई। पादरी गिरजा पीटर ने प्रभु यीशु को याद किया और सभी को सच्चाई के रास्ते में चलते हुए प्रेम करने की सीख दी। कहा कि परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम रखा कि उसने अपना एकलौता पुत्र दे दिया ताकि जो कोई उस पर विश्वास करे वह नष्ट न हो परंतु अनंत जीवन पाए।

गिरजाघरों को गुब्बारों, झंडियों व पतंगियों से सजाया गया। इसके अलावा क्रिसमस ट्री को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया जो आकर्षण का केंद्र रहे। इसी प्रकार ब्राडवेल क्रिश्चियन हास्पिलट स्थित एजी चर्च में प्रभु यीशु के जन्म दिवस पर पास्टर अजय सेमुअल ने प्रार्थना की। इसके बाद लोगों ने केक काटकर खुशियां मनाई।

शाम को घर घर जाकर लोगों ने गीत गाए और क्रिसमस ड्रामा किया।


फेसबुक और ह्वाट्सअप से भेजे संदेश
फतेहपुर। क्रिसमस डे पर लोगों ने अपनों को फेसबुक और ह्वाट्सअप से भी शुभकामना संदेश दिए। इसके अलावा फोन काल करके भी बातचीत की। दिनभर लोगों के मोबाइल फोन घनघनाते रहे।



चर्च में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे
बंदकी। नगर के ललौली रोड स्थित चर्च में प्रभू यीशु के जन्म दिन को धूम धाम से मनाया गया। गिरिजाघर की सजावट आकर्षण का केंद्र बिंदु रही।

कानपुर से आए पादरी ने प्रभु यीशु की प्रार्थना कराकर उनके जीवन पर प्रकाश डाला वहीं बच्चों ने सेंटा क्लाज का नाट्य कलाओं का मंचन कर प्रभु यीशु की याद ताजा कराई।

गुरुवार को सुबह से ही बिंदकी के एक मात्र चर्च में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सैकड़ों पुरुषों व महिलाओं को संबोधित करते हुए कानपुर से आए पादरी ब्रदीश अब्राहम, बिंदकी के पादरी मोहनलाल ने प्रार्थना कराई और प्रभु यीशु के संदेश को दोहराते हुए कहा कि सभी को पवित्र जीवन जीने का संकल्प दिलाया।

कहा कि तभी विश्व में सुख शांति स्थापित हो और मानव जाति का कल्याण होगा। इस मौके पर मौजूद निर्मल जैकब, सैंबल जैकब, संतोष पटेल, संजय जैकब, संगीता जैकब, प्रकाश मसीह, रानू, डा. ओम प्रकाश, विजय आदि ने बच्चों को पुरुस्कृत किया। प्रभु यीशु के जन्म दिन पर केक काटने के साथ ही मिठाइयों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें