फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसी सड़क तोड़ डाल दी पाइप लाइन

Thu, 06 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
महिला डिग्री कालेज सीसी सड़क की खोदाई करते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद में पाइप लाइन बिछाने का कोई मानक नहीं है। पाइप लाइन बिछाने का काम सीसी सड़कों का निर्माण कराने के बाद कराना कोई नई बात नहीं है। नासिरपीर मोहल्ले में पाइप लाइन बिछाने के लिए चार साल पहले निर्मित सीसी सड़क काटकर बर्बाद की गई।
विज्ञापन


इसी तरह से गौड़ कालोनी में दो साल पहले सीसी सड़क काटने के बाद पाइप लाइन बिछाई गई थी। आईटीआई रोड से राजकीय महिला महाविद्यालय होकर मुराइनटोला से कोतवाली रोड को मिलाने वाली चार साल पहले निर्मित सीसी सड़क काटकर पाइप लाइन बिछाई जा रही है।

इस सीसी सड़क के निर्माण पर लाखों रुपये खर्च किया गया था। भारी वाहनों के प्रवेश से वर्जित यह सड़क अभी तक सही सलामत थी, लेकिन पाइप लाइन बिछाने के नाम पर सड़क बीच में खोदी जा रही है, जिससे पूरी सड़क बर्बाद हो रही है। खोदी गई गिट्टियां पूरी सड़क पर फैल रही हैं, जिससे दो पहिया वाहनों का आवागमन बाधित हो गया है।
विज्ञापन


बीए की छात्रा रश्मि, अर्चना, पुष्पा, पूजा ने बताया कि खोदाई करके सीसी सड़क पूरी तरह नष्ट कर दी गई है। कालेज जाने में दिक्कत होती है। अब सभी छात्राओं को पैदल कालेज पहुंचना मजबूरी है। डिग्री कालेज की प्राचार्य प्रोफेसर स्वप्ना चटोपाध्याय का कहना है कि नगर पालिका ने जलापूर्ति की समस्या के निराकरण करने में नई समस्या पैदा कर दी है। सड़क होकर कालेज तक रिक्शा तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसी हालत में आईटीआई रोड तक पैदल आना पड़ता है।


जानबूझ नष्ट की गई सड़क
सभासद गोपाल रस्तोगी का कहना है कि जलकल विभाग ने जानबूझकर सड़क नष्ट कर दी है। पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क का फुटपाथ भी खोदा जा सकता था, लेकिन बीच सड़क पर खोदाई कर परिषद के लाखों रुपये राजस्व का नुकसान किया गया है।


बोर्ड के प्रस्ताव पर बिछाई गई लाइन
ईओ रश्मि भारती कहती हैं कि महिला डिग्री कालेज क्षेत्र में जलापूर्ति की समस्या थी। बोर्ड के प्रस्ताव पर नियमानुसार पाइप लाइन बिछाई जा रही है। बीच सड़क की खोदाई के मामले में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन




                                     गौरीशंकर पटेल,अवर अभियंता-जलकल विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें