फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खेल मैदान में खिलाड़ियों की जगह मवेशियों का डेरा

विज्ञापन
फोटो-16- हसवा में बने खेल मैदान के बाहर बंधे मवेशी। संवाद
विज्ञापन
हसवा। युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से बनाया गया खेल मैदान बदहाली का शिकार है। यहां खिलाड़ियों के अभ्यास करने के बजाय मवेशी टहलते नजर आते हैं। व्यायाम के लिए लगाए गए उपकरण भी देखरेख के अभाव में टूट चुके हैं। ऐसे में युवाओं के लिए बना खेल मैदान अपने उद्देश्य से भटक गया है।
विज्ञापन

हसवा कस्बे में बने खेल मैदान में मवेशियों की आवाजाही से खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी होती है। व्यायाम उपकरणों की दुर्दशा के चलते युवा उनका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। नियमित साफ-सफाई और जरूरी मरम्मत नहीं होने से मैदान की सुविधाएं बदहाल हैं।
खेल मैदान का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ रखना, खेल प्रतिभाओं को निखारना और अभ्यास के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराना है, लेकिन मौजूदा हालात में ये उद्देश्य पूरे होते नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन

मैदान में मवेशियों का प्रवेश रोकने के साथ टूटे उपकरणों की मरम्मत और नियमित साफ-सफाई की जरूरत है। इसके बावजूद जिम्मेदारों का ध्यान अब तक इस ओर नहीं गया है। डीपीआरओ रामशंकर ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। खेल मैदान में मरम्मत कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।

फोटो-16- हसवा में बने खेल मैदान के बाहर बंधे मवेशी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें