फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जिले से कानपुर सीमा तक पुलिस का सुरक्षा घेरा

विज्ञापन
फोटो-39-कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का निरीक्षण करते डीएम व एसपी। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले से कानपुर सीमा तक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आयोजन स्थल से लेकर कानपुर सीमा तक करीब 1000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए शुक्रवार को एनएसजी कमांडो भी पहुंचेंगे। इसके अलावा लखनऊ से आए कई वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन

हेलीपैड से लेकर सभा स्थल तक पूरे दिन अधिकारी सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। एएसपी जीपी राय ने बताया कि प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ और चित्रकूट से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। सुरक्षा व्यवस्था में चार अपर पुलिस अधीक्षक, 12 सीओ, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल, महिला और पुरुष कांस्टेबल समेत 1000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। दो कंपनी पीएसी के साथ होमगार्ड और पीआरडी के जवान भी अतिरिक्त सुरक्षा में लगाए गए हैं।
ड्रोन से आसपास के क्षेत्रों की निगरानी कराई गई है। होटल, ढाबों, शस्त्रधारियों, गृहस्वामियों और किरायेदारों का सत्यापन कराया गया है। एलआईयू और आईबी की टीमें भी सक्रिय हैं। हाईवे के मुख्य मार्ग पर कोई डायवर्जन नहीं रहेगा। डायवर्जन केवल आयोजन स्थल के आसपास सर्विस लेन पर लागू रहेगा।
विज्ञापन


स्थलीय निरीक्षण के बाद अफसरों को दिए निर्देश
फतेहपुर। प्रस्तावित मुख्यमंत्री कार्यक्रम को लेकर बृहस्पतिवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड और पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वीआईपी मूवमेंट, बैरिकेडिंग, ड्यूटी प्वाइंट, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद शाम को कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें