फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सराफा की दुकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र में सराफ की दुकान का ताला तोड़कर शनिवार रात चोरों ने नकदी और जेवर पार कर दिए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बड़नपुर गांव निवासी संतोष सोनी की चौराहे पर सराफा की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह शनिवार शाम को दुकान बंद कर घर चले गए थे। वह सुबह दुकान पहुंचे। यहां शटर के ताला टूटे पड़े थे।
चोर दुकान में रखी अलमारी का ताला तोड़कर पायल, चुड़वा, करधनी, सिक्के, सोने के टॉप्स, लाॅकेट, अंगूठी और 20 हजार रुपये काउंटर का लाॅक तोड़कर चुरा ले गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन

सराफ के मुताबिक, चोर करीब ढाई से तीन लाख रुपये कीमत का माल चुरा ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें