फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एएसआई के घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) में तैनात एएसआई के घर का ताला तोड़कर चोर 1500 नकदी व चार लाख कीमत के जेवर ले उड़े। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर फायर स्टेशन के पीछे सीआईएसएफ में तैनात एएसआई (सहायक उपनिरीक्षक) वीरेंद्र कुमार परिवार समेत रहते हैं। उनकी तैनाती असम में है। उनकी पत्नी कल्पना रानी ने बताया कि वह रविवार शाम बेटी को लेकर भाई से मिलने लखनऊ गई थी। पड़ोस में रहने वाले जेठ ने मंगलवार सुबह फोन पर घर का मेन गेट खुला होने की खबर दी। वह लखनऊ से घर पहुंचीं। सारे कमरों के ताले टूटे थे। अंदर कमरे की अलमारी का लॉक टूटा और सामान बिखरा था। लॉकर से सारे जेवरात व 1500 रुपये गायब थे। चोर करीब 600 ग्राम चांदी व तीन तोला सोने के जेवर चुरा ले गए हैं। चोर मेन दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे हैं। वारदात के बाद उसी दरवाजे से भागे हैं। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस आसपास के सीसी कैमरे चेक कर जांच में जुटी है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया घटना की जांच की गई है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें