फतेहपुर। कैंटीन में शनिवार रात चोर ने ताला तोड़कर नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राधानगर थाना क्षेत्र के सथरियांव निवासी बुद्धराज ने बताया कि वह ढकौली गांव स्थित देसी शराब दुकान के पास कैंटीन चलाता है। शनिवार रात वह कैंटीन बंद कर घर चला गया था। रविवार सुबह पहुंचने पर नमकीन, सिगरेट, पान मसाला समेत करीब पांच हजार रुपये का सामान और 1500 रुपये नकदी गायब मिली।
सीसीटीवी फुटेज देखने पर चोर की पहचान ढकौली गांव निवासी ओमप्रकाश उर्फ भूरा के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
थाने के बाहर खड़ी बाइक चोरी
फतेहपुर। राधानगर थाने के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। सहाबुद्दीनपुर गांव निवासी मिथलेश ने बताया कि वह शनिवार को काम से थाने आया था। उसने गलती से बाइक की चाबी निकाली नहीं और वाहन बाहर खड़ा कर दिया। लौटने पर बाइक गायब मिली। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।