फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जानलेवा हमले के मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर कबरहा गांव में जानलेवा हमला व महिलाओं से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में जांच के साथ आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। हमले में एक ही परिवार के कई लोग घायल हुए हैं, उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


नरसिंहपुर कबरहा निवासी सुभाष चंद्र की पत्नी नीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश व जानवर बांधने के विवाद में पड़ोसी घूरेलाल और साहिल चौधरी के परिवार ने दो सितंबर 2024 की रात 8 बजे जानलेवा हमला कर दिया। दोनों परिवार के लोग एकजुट होकर लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी व गड़ासा लेकर उसके घर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में नीता, सुभाष, भरत, रामलोचन व सुनीता समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका इलाज अभी जारी है। पीड़ित परिवार ने महिलाओं से छेड़खानी का भी आरोप लगाया है। धाता थाना प्रभारी आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें